केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सात प्रश्न- घोषणाएं किसके डर से बदल रहे... ? - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 14, 2023

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सात प्रश्न- घोषणाएं किसके डर से बदल रहे... ?

बसना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संपत अग्रवाल को मिल रहा जन समर्थन, अबकी बार बसना में डॉक्टर संपत की सरकार

रिपोटर मयंक गुप्ता महासमुंद / बसना विधानसभा क्षेत्र की गढ़ फुलझर कार्यक्रम आयोजन पश्चात छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सात प्रश्न करते हुए पूछा है कि घोषणाएं किसके डर से बदल रहे हैं?

अन्य प्रश्न नीचे कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में महिलाओं को 500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था उसे पूरा क्यों नहीं किया?

भूपेश जी पिछले 5 वर्षों से शासन कर रहे हैं और महिलाओं के लिए घोषणा करने के बावजूद विधवा पेंशन के हजार रुपए, बुजुर्ग पेंशन के डेढ़ हजार रुपए क्यों नहीं दिए?

शराबबंदी की घोषणा करके अपना जेब भरने के लिए महिलाओं का घर आपने उजाड़ा है। यह छत्तीसगढ़ महतारी की बेटियां भूली नहीं है। भूपेश बताएं आपने शराबबंदी क्यों नहीं की?

महिला स्व सहायता समूह के कर्ज माफ करने के वादे के बाद भी कर्जा माफ करने की बजाय उनके काम को छीन कर उन्हें आपने बर्बाद कर दिया। कर्जा माफ क्यों नहीं किया?

ग्रामीण महिलाओं को हर वर्ष आपने चार सिलेंडर देने का वादा किया था, वह भी आपने क्यों नहीं दिया?

कांग्रेस ने 2018 के जन घोषणा पत्र को कूड़े में क्यों डाल दिया? और उनमें किए वादे पूरे क्यों नहीं किए? छत्तीसगढ़ की महिलाएं जान चुकी हैं कि उनका भविष्य मोदी की गारंटी पर ही बदल सकता है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

भूपेश बताएं कि घोषणाएं किसके डर से बदल रहे हैं?

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages