खबर का असर घोड़ारी पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी सस्पेंड, शिक्षिका पत्नी के विरुद्ध भी होंगे मामले दर्ज - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 30, 2024

खबर का असर घोड़ारी पंचायत सचिव रमाकांत गोस्वामी सस्पेंड, शिक्षिका पत्नी के विरुद्ध भी होंगे मामले दर्ज

सरकारी नौकरी में होने के बावजूद महतारी वंदन योजना का फर्जी तरीके से ले रहे थे लाभ,

महतारी वंदन योजना मे गलत तरीके से फार्म भरा गया

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुन्द / जिला पंचायत सी.ई.ओ. एस आलोक ने रमाकांत गोस्वामी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत घोडारी जनपद पंचायत महासमुंद को निलंबित कर दिया है। सचिव श्री गोस्वामी द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती नीलम गोस्वामी जो कि, शिक्षक है के नाम पर महतारी वंदन योजना के फार्म गलत जानकारी देकर भरा गया एवं अनैतिक तरीके से उनके पत्नि जो कि ग्राम केशवा में पदस्थ है के खाते में राशि प्राप्त किया गया है। किसी भी शासकीय सेवक को गलत जानकारी देकर अनुचित लाभ प्राप्त करना शासकीय नियमों के विपरीत है। रमाकांत गोस्वामी के द्वारा इस आशय की सूचना किसी को नहीं दी गई थी यह उनकी संलिप्तता को परिलक्षित करता है। अतः रमाकांत गोस्वामी के उक्त कृत्य के कारण उनके तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री गोस्वामी का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद रहेगी। श्री गोस्वामी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते पात्रता होगी।यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages