महासमुंद के महायुद्ध में पांच धुरंधरों के बीच मुकाबले का फैसला कल करेगी जनता - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 10, 2025

महासमुंद के महायुद्ध में पांच धुरंधरों के बीच मुकाबले का फैसला कल करेगी जनता

नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के लिए आज है कयामत की रात

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / महासमुंद के महाकुंभीय चुनाव में कल पांच धुरंधर डुबकियां लगाने वाले है जिसका फैसला और ताजपोशी जनता करने जा रही है। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान के लिए 24 घंटे शेष बचे हुए है और प्रत्याशित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं की सेवा करने के लिए घर घर पहुंच रहे हैं। हम आपको बता दें कि, महासमुंद में नगर पालिका क्षेत्र में 30 वार्ड है। इस 30 वार्डों में 47178 मतदाता निवास करते हैं और अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस भाजपा और आप पार्टी के अलावा कांग्रेस और भाजपा के दो बागी प्रत्याशी प्रकाश चंद्राकर और राशि त्रिभुवन महिलांग निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। जिस वजह से चुनाव में मुकाबला पंच कोणी हो गया है। निर्दलीयों के मैदान में होने से भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशियों का मुकाबला कांटे की टक्कर में बदल गई है। पूरे शहर में शराब शबाब और कबाब का दौर चावल रहा है। बीते दो दिनों में सभी प्रत्याशियों ने ढोल बाजे गाजे के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन जमकर किया है। कल सुबह 8 बजे से मतदान का दौर शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्याशियों। द्वारा शहर के महिला समूह और अन्य दलों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए वार्ड वार्ड पार्टियों के नेता बैठक कर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। सूत्रों के हवाले यह खबर पहुंच रही है के मतदाताओं को प्रति वोट पीछे एक हजार से 15 सौ रूपए बांटा जा रहा है।

https://youtu.be/5uaXENs7SvA?si=hqgVv83cFIBxhbU

महासमुंद से मयंक गुप्ता की खास रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी से अध्यक्ष पद प्रत्याशी पंकज साहू ने महासमुंद नगर की जनता से की अपील

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages