गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ 160 जोड़े वर वधु बने एक दूजे के लिये। - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 28, 2025

गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ 160 जोड़े वर वधु बने एक दूजे के लिये।

मुख्य अतिथियों का नहीं हुआ आगमन किसी कारण वश नहीं पहुंचे।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिले के बागबाहरा रोड स्थित संजय कानन में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ लेते हुए 160 नव वर वधु ने वैदिक रीति रिवाज के साथ सात जन्मों के लिए एक दूसरे का साथ देने की शपथ लेकर विवाह बंधन में बंध गए। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस मुख्यमंत्री कन्या विवाह में आज सुबह से विवाह की सारी तैयारी कर ली है थी। सुबह लगभग 11 बजे बाजे गाजे के साथ दूल्हों की बारात निकाली गई। गाजेबाजे के साथ नाचते गाते बाराती विवाह स्थल पर पहुंचे, गायत्री परिवार से पहुंचे पंडितों ने मंत्रों उच्चारण के साथ हिंदू रीतिरिवाज के साथ सभी 160 जोड़ों को परिणय सूत्र में जोड़ा गया। नव वर वधु को आशीर्वाद प्रदान करने जहां वर वधु के परिजन शादी उपस्थित हुए वहीं शहर जन प्रतिनिधियों ने भी वर वधुओं को उपहार के साथ सुखमय और खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला बाल विकास विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी समीर पाण्डेय ने बताया कि शादी के जोड़ो पर परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़े में वधु को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से उपहार के रूप में 35 हजार उनके खाते में सीधा भेजा जा रहा है। साथ ही शादी ने उपस्थित वर वधुओं के परिजनों के लिए रुकने और खाने पीने की व्यवस्था भी महिला बाल विकास विभाग ने शासन की मंशानुरूप कर रखी है। मुख्य रूप से आज के कार्यक्रम में नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे वर वधु को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद देने महासमुंद जिला पंचायत के उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, जनपद पंचायत की उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, निधि चंद्राकर सहित शहर के पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि आज के मुख्यमंत्री कन्या विवाह में संजय कानन में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages