बायपास सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिलने दिल्ली पहुंची राशि। - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 15, 2024

बायपास सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिलने दिल्ली पहुंची राशि।

 

शहर के बीचों बीच हो रहे हादसों को लेकर हुई चर्चा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / बायपास निर्माण के मुद्दे पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को पत्र प्रेषित कर माँगो से अवगत कराने के पश्चात केंद्रीय मंत्री के कार्यालय से बुलावे पर नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से मुलाक़ात की व बायपास निर्माण पर चर्चा की l चर्चा के सबंध में श्रीमती महिलांग ने बताया कि अल्प समय के मुलाकात में केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने आज तक के बायपास निर्माण के पूर्व में विभाग द्वारा निर्माण सबंधी क्रियाकलापो के सबंध में नपा अध्यक्ष से विवरण जाना l नपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि महासमुंद में शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित व ज़रूरी माँग है व नितांत आवश्यकता बताते हुए कहा कि, बायपास निर्माण के अभाव में महासमुन्द शहर में अनेक नागरिक जन सड़क हादसों का शिकार हो चुके है l बीते वर्ष नगर के मुख्य चौराहे पर एक दंपति को जान भी गवाना पड़ा था व अनेक सड़क हादसे निरन्तर जारी है l हादसों के समाचार की छाया प्रति भी मंत्री श्री गडकरी को नपा अध्यक्ष ने सौपा l नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने मंत्री श्री गडकरी जी को चर्चा के दौरान आगे बताया अनेक बार शहर सीमा से लगे गाँवो से मार्ग निर्माण के लिए विभिन्न एजेसी सर्वे कर चुकी है । सर्वे का विभागीय " डीपीआर " बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने दिल्ली कार्यालय प्रेषित किया जा चुका था परंतु तकनीकी कारणों व समय सीमा के चलते व बजट आबंटन के अभाव में यह प्रस्ताव निरस्त किया जा चुका है l चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने नपा अध्यक्ष श्रीमती महिलांग से महासमुंद पालिका क्षेत्र की जनसंख्या के बारे में जानकारी ली व नपा अध्यक्ष के दूसरी बार शहर मुखिया बनने पर बधाई दी lचर्चा के दौरान नपा अध्यक्ष ने महासमुंद प्रवास का निमंत्रण श्री गडकरी को दिया जिस पर सहर्ष स्वीकार किया l श्रीमती महिलांग ने आगे बताया कि, केंद्रीय मंत्री ने चर्चा में बायपास निर्माण के लिए पुनः विभागीय प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया,श्रीमती महिलांग ने मंत्री जी के व्यवहार पर आभार माना l श्रीमती महिलांग के साथ श्री गडकरी से चर्चा के दौरान युवा नेता एरिश अनवर व नपा अध्यक्ष सहयोगी नीरज परोहा भी उपस्थित थे l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages