कांकेर में पदस्थ शासकीय चिकित्सक डॉ मिथलेश ने रचाई दो शादी, दिया दोनों को धोखा...? - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 3, 2024

कांकेर में पदस्थ शासकीय चिकित्सक डॉ मिथलेश ने रचाई दो शादी, दिया दोनों को धोखा...?

 

एक से सामाजिक विवाह तो दूसरे से प्रेम विवाह, कांकेर सीएमएचओ अविनाश खरे ने एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही हेतु निर्देशित किए।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता कांकेर / छत्तीसगढ पहली पत्नी के रहते एक शासकीय चिकित्सक ने दूसरी शादी रचाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिलचस्प बात तो यह है कि दूसरी पत्नी की तरफ से पुत्री होने के बाद पहली पत्नी को अपने शासकीय चिकित्सक पति की कारगुजारियों का पता चल सका। लिहाजा अब पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत की है। जिससे शासकीय चिकित्सक की परेशानी बढ़ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद निवासी डिगेश्वरी साहू का हिंदू रीति रिवाज से 26 मई 2023 को कांकेर जिले के अमोड़ा में पदस्थ शासकीय चिकित्सक डॉ मिथलेश साहू के साथ विवाह संपन्न हुआ। युवती के परिजनों ने अपने हैसियत के अनुसार वर पक्ष को दहेज भी दिया। शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा। बाद इसके शासकीय चिकित्सक पति डा मिथलेश साहू ने अपनी पत्नी डिगेश्वरी साहू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 13 अक्टूबर 2023 को डॉ मिथलेश साहू के द्वारा अपने शासकीय आवास में अपनी पत्नी के साथ बर्बरता से मारपीट किया l करीब 9 महीने बाद 5 फरवरी 2024 को डा मिथलेश साहू ने डिगेश्वरी के साथ पुनः मारपीट की और उसे अपने मायके महासमुंद चले जाने कहा। युवती ने प्रताड़ना सहते हुए भी चिकित्सक का साथ नहीं छोड़ी। बाद इसके चिकित्सक की दूसरी शादी होने की जानकारी मिलने के बाद वह महासमुंद वापस आ गई। इधर अब डिगेश्वरी ने अपने चिकित्सक पति के खिलाफ न्यायालय , थाना , तथा चिकित्सक के विभाग में शिकायत कर दी है।

चिकित्सक ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा के लिए युवती पर बनाया दबाव

महासमुंद निवासी डिगेश्वरी साहू शादी से पहले महासमुंद जनपद पंचायत में वर्ग 03 के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान चिकित्सक डा मिथलेश साहू के संपर्क में आई। चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर युवती से मेलजोल बढ़ाया। बाद इसके हिंदू रीति रिवाज से शादी भी रचा ली। शादी के बाद चिकित्सक ने डिगेश्वरी को सरकारी नौकरी छोड़ने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। प्रताड़ना से तंग आकर डिगेश्वरी ने नौकरी से इस्तीफा दिया और अपने चिकित्सक पति के साथ रह रही थी। बॉक्स चिकित्सक ने आर्य समाज में की दूसरी शादी चिकित्सक डा मिथलेश साहू ने पहली पत्नी के रहते दूसरी युवती से आर्य समाज रायपुर में शादी रचाई। चिकित्सक की पत्नी डिगेश्वरी ने बताया कि 8 जनवरी 2024 को उसके पति डा मिथलेश साहू ने धमतरी निवासी सृष्टि साहू के साथ शादी की। इसके लिए उन्होंने न तो उनसे तलाक लिया और न हीं जानकारी दी। जबकि इसके पहले उक्त युवती से सामाजिक रीति रिवाज से होने वाली शादी से इंकार किया था।

दूसरी पत्नी को भी दे चुका है धोखा

चिकित्सक डा मिथलेश साहू ने न केवल पहली पत्नी को अंधेरे में रखकर धोखा दिया बल्कि दूसरी पत्नी को भी धोखा दे चुका है। चिकित्सक की पत्नी डिगेश्वरी साहू ने बताया कि 16 फरवरी 2023 को डा मिथलेश साहू का विवाह धमतरी निवासी सृष्टि साहू के साथ तय हुआ था। लेकिन विवाह के एक दिन पूर्व चिकित्सक डा साहू ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए शादी करने से इंकार दिया। शादी नहीं होने पर वर व वधु पक्षों की बीच राजीनामा हुआ और युवती सृष्टि साहू के पिता प्रेमनारायण साहू ने शादी में हुए खर्च की राशि लेते हुए भविष्य में डिगेश्वरी साहू के साथ विवाह करने पर किसी प्रकार का रूकावट व हस्तक्षेप नहीं करने का राजीनामा हस्ताक्षर किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages