प्रदेश संघ के आह्वान पऱ जिले के 700 से अधिक कर्मचारी होंगे हड़ताल मे शामिल !
सुखत नहीं तो खरीदी नहीं की जिद्द पर होगा आंदोलन - जयप्रकाश
रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिले समेत प्रदेश के किसानो को चिंतित करने वाली खबर है अपने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है. यदि ऐसा होता है तो समर्थन मूल्य पऱ धान की खरीदीमे ग्रहण लग सकता सकती है.
संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, तुलाराम ध्रुव,मनीष चंद्राकर मनोज भारद्वाज भेख लाल यादव, कौशल साहू,ईश्वर पटेल, भोजराम साहू, दुवन चंद्राकर,राजेंद्र साहू,के मुताबिक कर्मचारियों को मिलने वाली अनियमित वेतन हेतु वेतन अनुदान3लाख प्रति समिति प्रति वर्ष , धान खरीदी की नीतियों मे संसोधन धान मे सुखत का प्रावधान ,एवं जिला सहकारी बैंक मे होने वाली भर्तियों मे आरक्षण जैसी विषयो को लेकर प्रदेश संगठन ने आगामी 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु सुचना शासन प्रशासन को दी है जिसका महासमुंद के सहकारी समिति कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए हड़ताल मे शामिल होने की बात कही है.
धान खरीदी की प्रारम्भिक तैयारियो के निर्देश, नहीं मिली राशि इधर समर्थन मूल्य मे धान खरीदी के तैयारी हेतु शासन प्रशासन के निर्देश सहकारी समितियों को प्राप्त हुए है लेकिन इन पऱ होने वाली खर्च की राशि समितियों को अप्राप्त है.जिससे धान खरीद की तैयारियां बेहतर नहीं हो पा रही.
No comments:
Post a Comment