राशि और पंकज की झड़प से शहर का माहौल गरमाया किसके विरुद्ध होगा मामला दर्ज...? - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 27, 2024

राशि और पंकज की झड़प से शहर का माहौल गरमाया किसके विरुद्ध होगा मामला दर्ज...?

 

नगर पालिका में हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने प्रस्तुत किए शिकायत पत्र।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद। कड़ाके की ठंड में गरमाया शहर का माहौल। नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच नगर पालिका के भीतर हुई मारपीट। दोनों पहुंचे सिटी कोतवाली। भारी गहमा गहमी के बीच दोनों पक्षों ने सिटी कोतवाली में की शिकायत। पुलिस ने कहा मामले में होगी निष्पक्ष कार्रवाई। गौरतलब है कि नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच हुई मारपीट की खबर ने कड़ाके की ठंड में गर्माहट ला दी है। आरोप प्रत्यारोप का दौर थाने में लंबे समय तक चलता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के काफी लोग थाने में पहुंच गए थे। बताया जा रहा है के आज तकरीबन 4 बजे शाम पंकज साहू पूर्व पार्षद अपने किसी काम से नगर पालिका में एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस घूम रहे थे। उसी बीच पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पालिका पहुंची थी और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंचा और फिर थाने। थाने पहुंचे दोनों पक्षों का सिटी कोतवाली पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण करा कर मामले को विवेचना में लिया गया है। नगर पालिका की अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का कहना है कि पूर्व पार्षद पंकज साहू नगर पालिका पहुंच कर सरकारी काम काज में दखलंदाजी कर रहे थे। जिसे मेरे द्वारा माना करने पर मुझे जाती सूचक गाली गलौज कर हाथापाई की गई है। जिससे मुझे चोट आई है। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि पूर्व पार्षद आए दिन पालिका में पहुंच कर सरकारी काम काज में बाधा डालने का कृत कर रहे हैं। वहीं पूर्व पार्षद पंकज साहू ने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी का परिपालन कराने मैं पालिका गया था। जहां नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने मेरे साथ जोर जोर से ऊंची आवाज में बात करते हुए मुझे पालिका में घुसने से मना कर रही थी। इस पर मैने कहा कि पालिका सार्वजनिक जगह है कोई भी पालिका में आ सकता है। यह सुन कर वह तैस में आ गई और मुझे एक झापड़ मार दिया, उनके साथ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल और अन्य लोग भी शामिल है।

https://youtu.be/b4a4y1oKdc0?feature=shared

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages