स्लीपर सेल की तरह कार्य करते है गांजा तस्कर,एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 9, 2024

स्लीपर सेल की तरह कार्य करते है गांजा तस्कर,एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की बड़ी कार्यवाही

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिला पुलिस की गठित एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, उड़ीसा प्रदेश में घुसकर 9 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार गांजा तस्करों से पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। आज स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद जिले में गठित एंटी नारकोटिक टास्क टीम की 12 सदस्यों ने उड़ीसा प्रांत में जा कर उन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है जो गांजा की सप्लाई एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करते हैं। गिरफ्तार गांजा तस्करों ने पुलिस को जानकारी दी है कि, गांजा की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने वाले को सिर्फ एक स्थान से दूसरे स्थान तक का पता होता है। आगे का रास्ता किसी तीसरे आदमी को होता है। ये गांजा तस्कर स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान गांजा छोड़ देते हैं। दूसरे स्थान से तीसरे स्थान कोई और लेकर जाता हैं। इस तरह से गांजा की तस्करी उड़ीसा से देश के कई प्रांतों तक पहुंचाई जाती है। जिले की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को पिछले तीन कार्रवाई में मधु कुंभकार, हुर्षिकेश, मानव भोई, दुष्यंत बाघ, नसीम मोहम्मद, महेश यादव, कोमल सोनकर सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा तस्करी से पिछले छह साल में कमाई गई संपत्ति पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

बाइट_प्रतिभा पाण्डेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

 

https://youtu.be/xsP6D3-1ACI?si=Ay5yPoUbgyET5LgH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages