तेंदुकोना थाने से अब तक नहीं मिला न्याय, शादी की सपने देखने वाली युवती ने लगाई फांसी - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 25, 2024

तेंदुकोना थाने से अब तक नहीं मिला न्याय, शादी की सपने देखने वाली युवती ने लगाई फांसी

शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषक, शादी का वादा कर युवक हुआ फरार

सामूहिक बैठक कर, युवती के इज्जत को किया गया तार_तार।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / घर में घुसकर शादी का झांसा देकर युवक कर रहा था लड़की से शारीरिक शोषण। परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा, युवक ने ग्रामीणों के समक्ष किया शादी का वादा किया और मौका देख गांव से युवक हो गया फरार। ग्रामीणों की बैठक में बे - आबरू हुई युवती ने शर्मिंदगी के चलते फांसी लगा ली । बता दें कि, मामला महासमुंद जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम धामनतोरी का हैं। 26 अक्टूबर को गांव का युवक अर्जुन दीवान पिता स्वर्गीय ठाकुर राम गांव की एक युवती के घर घुस कर पूरी रात लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। दूसरे दिन सुबह 5 बजे लड़के युवती के घर से छुपते छुपाते निकल रहा था इसी बीच परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। लड़के की पकड़े जाने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फेल गई। अर्जुन दीवान के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए गांव के कुछ लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लकड़ी के परिजनों ने मामले को पुलिस में देना चाह रहे थे। तभी गांव का ही एक शिक्षक जो अर्जुन दीवान के चाचा का दोस्त है ने चालाकी से लड़की के परिजनों को कहा कि, मामला गांव का है। पुलिस तक ले जाने की आवश्यकता नहीं कहते हुए। लड़के लड़की की शादी करवा देते हैं कहा । लड़का अर्जुन दीवान उस वक्त राजी हो गया और ग्रामीणों के बैठक कहा कि, मैं शादी करने को तैयार हूं। 27 अक्टूबर को ही दोनों की शादी की बैठक में तय कर दी गई। लड़की के परिजन लड़कों के साजिश से अनजान थे। ग्रामीणों ने बैठ समाप्त कर कहा कि, शादी की तैयारी करो। लड़का अर्जुन दीवान और उसके दोस्त और चाचा कुछ अलग ही प्लान बना रखे थे। 27 अक्टूबर को लगभग सुबह 8.30 बजे लड़का मैं तालाब में नहा कर आता हूं बोलकर लड़की के घर से निकला जहां अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव से फरार हो गया। लगभग 9 बजे मृतिका के फोन में लड़के अर्जुन दीवान का फोन आया और लड़की से कहा कि, मैं शादी नहीं करूंगा। मृतिका लड़के की बात सुनकर हैरान हो गई और अपनी आबरू लूट जाने और ग्रामीणों के सामने अपनी लज्जा भंग होने की सार्वजिक रूप से अपमान सहन नहीं कर पाई और चुप चाप लड़की दूसरे कमरे में जा कर फांसी पर झूल गई।

मामला तेंदुकोना थाने तक पहुंचा, पुलिस ने मामले में पंचनामा करवा कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। लड़की पक्ष ने पुलिस को ग्रामीणों की बैठक में लिखित शिकायत करते हुए राजी नामा की कॉपी भी पुलिस को सौंप दी और पूरी कहानी भी बता दी। बावजूद इसके तेंदुकोना पुलिस ने मामले में अब तक लड़की को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने और लड़की का शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कर पर पाए है। मामले को कफ़न दफन कर दिया है।

https://youtu.be/3A-EqQqVVwc?featu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages