नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये किसान कांग्रेस नेता राजेश जैन की दावेदारी - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 19, 2025

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिये किसान कांग्रेस नेता राजेश जैन की दावेदारी

 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव सामने आते ही। भाजपा और कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के दावेदारों की एक लंबी सूची पार्टियों के पास पहुंच रही है। महासमुंद नगर पालिका परिषद पद की सीट सामान्य होने से सभी वर्गों के पार्टी कार्यकर्ता अपना भाग्य पार्टी के टिकट किए आजमा रहे हैं। कांग्रेस किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश जैन ने भी अपनी दावेदारी महासमुंद कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर के समक्ष कर दी है। गौरतलब हैं कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं पंचायत चुनाव की नियत तिथि लगभग तय मानी जा रही इसी भीड़ में महासमुंद नगर पालिका सीट अनारक्षित होने से लोगों के चेहरों में अलग सी लालिमा नजर आने लगी है। केवल आज से ही नहीं अपितु हमेशा की महासमुंद का चुनाव ऐतिहासिक और रोमांचक होता है। किंतु मतदान करने वाले मतदाताओं की पैनी नजर राष्ट्रीय पार्टी में सबसे मजबूत दावेदारी किसकी होती है यह आम जनता तय करती है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के सचिव राजेश जैन पिता स्वर्गीय टीकम चंद जैन स्थानीय पंचशील वार्ड क्रमांक 26 महासमुंद ने भी आगामी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की बिगुल फुक दिये है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages