नक्सलियों की क्रूरता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग - जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 8, 2025

नक्सलियों की क्रूरता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग - जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू

8 जवान सहित 1 वाहन चालक की दर्दनाक मौत पर संपूर्ण प्रदेश में है आक्रोश

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / विगत दिनों बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए। यह हृदयविदारक घटना प्रदेशवासियों के लिए गहरा शोक लेकर आई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार नक्सलियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष एतराम साहू की प्रतिक्रिया भाजपा जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "नक्सलियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य निंदनीय है। भाजपा की सरकार जल्द से जल्द उन्हें कड़ी सजा देगी। हमारे वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।"

यह घटना एक बार फिर नक्सल समस्या की गंभीरता को उजागर करती है और सुरक्षा बलों की चुनौतियों को रेखांकित करती है। प्रदेश की जनता शहीद जवानों के बलिदान को कभी भुला नहीं पाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages