होली का कहर - एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, March 13, 2025

होली का कहर - एक परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

आज दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने कार सवार को मारी टक्कर, कार में एक ही परिवार के 6 लोगों मौत हो गई।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / कहते है न कोई भी पर्व आता है तो किसी परिवार के लिए खुशियां लेकर आता तो किसी परिवार में मातम सा छा जाता है। इसका साक्ष्य आज हमारे सामने आया है जहां पर जिले के भीमखोज थाना क्षेत्र के ग्राम मरार कसीबाहरा के पास नेशनल हाईवे 353 पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत होने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर हो गई है। घटना स्थल जहां पर कार में सवार लोगों को बागबाहरा के शांति नगर निवासी ताहर सिंह ठाकुर का परिवार होना बताया जा रहा है। राहगीरों में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि, ताहर सिंह ठाकुर अपने परिवार के साथ कर में सवार थे। मरार कसीबाहरा ग्राम के पास ट्रक जो झारखंड पासिंग की है ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में लुढ़कते हुए जा गिरा है। कार में 6 लोग सवार थे जिनमें से पांच की मौत मौके वारदात पर ही हो गई है। घायल को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है और राहगीरों की मदद से कार में मृत फंसे लोगों को निकालने का प्रयास की जा रहा है। बहरहाल अभी अधिकृत रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि, समाचार लिखे जाने तक घटना किस तरह से घटित हुई है और किसकी लापरवाही से हुई है ये अभी अनभिज्ञ है।

[video width="848" height="478" mp4="https://bebaakbayan.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0025.mp4"][/video]

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages