आगामी 25 मई को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की तीसरी स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 7, 2025

आगामी 25 मई को पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ की तीसरी स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह आयोजित

देशभर से वरिष्ठ पत्रकार होंगे शामिल, युवा पत्रकारों को मिलेगा विशेष मंच

रिपोर्टर मयंक गुप्ता रायपुर / पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन का तीसरा वार्षिक स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह दिनांक 25 मई 2025 को रायपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया विश्लेषक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल समारोह नहीं, एक सामाजिक संकल्प है

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक समारोह नहीं है, बल्कि यह पत्रकारिता के मूल्यों की पुनः पुष्टि, पत्रकार सुरक्षा के प्रति जागरूकता और पत्रकारों की एकजुटता को बल देने वाला सामाजिक संकल्प है। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, उनके परिवारजन और मीडिया से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग भाग लेंगे।

संगठनात्मक दौरे और समर्पित प्रयास

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महासंघ द्वारा विगत वर्षों में राज्य के विभिन्न जिलों में सघन दौरे कर पत्रकारों से प्रत्यक्ष संवाद, संगठन में जोड़ने तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा की दिशा में ठोस पहल की गई है। पत्रकारों को एकजुट करने के इस अभियान ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत आधार प्रदान किया है।

युवा पत्रकारों को मिलेगा संवाद का विशेष मंच

इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से आंचलिक और निर्भीक पत्रकारिता करने वाले युवा पत्रकारों को मंच देने पर केंद्रित रहेगा। ऐसे युवा पत्रकारों को उनकी टीम के साथ आमंत्रित किया गया है ताकि वे वरिष्ठ पत्रकारों से अनुभव साझा कर सकें और पत्रकारिता की दिशा में सशक्त भूमिका निभा सकें। यह पहल संगठन की नवीन पीढ़ी को नेतृत्व में शामिल करने की सोच को भी दर्शाती है।

महत्वपूर्ण सत्र और विषय होंगे आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, युवा संवाद सत्र, पत्रकार सुरक्षा, डिजिटल मीडिया की भूमिका जैसे समसामयिक और आवश्यक विषयों पर परिचर्चा एवं कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन स्थल एवं विस्तृत कार्यक्रम समय-सारणी महासंघ द्वारा शीघ्र ही जारी की जाएगी।

सभी पदाधिकारियों और समितियों का विशेष योगदान

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महासंघ के प्रमुख निर्णायक मंडल, प्रदेश कार्यकारिणी, समस्त जिलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारीगण, प्रकोष्ठों एवं समितियों के सदस्यों का अत्यंत सराहनीय सहयोग है। सभी ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि यह आयोजन संगठन की एकता और कार्यक्षमता का जीवंत उदाहरण बने। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में सभी की एकजुटता और अथक प्रयासों से यह समारोह अत्यधिक गरिमा और गौरव के साथ सम्पन्न होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages