मोबाईल देख रहे युवक पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 27, 2025

मोबाईल देख रहे युवक पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला

जिंदगी और मौत से जूझ रहा शिव कुमार

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिले की तुमगांव थाना क्षेत्र में हथौड़ी से एक युवक पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गया है फरार आरोपी की तुमगांव पुलिस तलाश कर रही है। घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी को तुमगांव पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

घटना पास के सीसी टीवी में कैद हो गई है।

[video width="382" height="270" mp4="https://bebaakbayan.com/wp-content/uploads/2025/05/VID-20250527-WA0010.mp4"][/video]

प्राप्त जानकारी अनुसार 25 मई की सुबह 10:45 को शिव कुमार सोनवानी गौतम ट्रेडर्स के पास एक कुर्सी पर बैठा था। जहां पर पहले से आरोपी रूपेश कुमार बंजारे और वीरू खड़े थे और आपस में बात चित कर रहे थे। इधर कुर्सी पर बैठे शिव कुमार सोनवानी मोबाइल में कुछ देख रहा था तभी अचानक रूपेश कुमार बंजारे ने अपने कमर में छुपा कर रखा हथौड़ी से शिव कुमार सोनवानी पर ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर रुपेश को दबोच लिया और तत्काल मामले की सूचना तुमगांव पुलिस को देकर गंभीर रूप से घायल शिव कुमार सोनवानी को नजदीक के साई नमन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां गौतम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। शिव कुमार सोनवानी के परिजनों का कहना है कि, आरोपी रूपेश बंजारे को पुलिस थाने से छोड़ दिया गया है वहीं पुलिस का कहना है कि, आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा l

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages