सिरपुर जंगल में चोर गिरोह फिर हुये सक्रिय - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 8, 2025

सिरपुर जंगल में चोर गिरोह फिर हुये सक्रिय

पूजा अर्चना कर गड़े धन निकालने के फिराक में

क्या वर्तमान सरकार इस बार ठोस कदम उठाएगी या फिर टाय टाय फीस

पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने किया था वर्तमान निकम्मी सरकार का विरोध कार्यवाही शून्य

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / सिरपुर में खजाना चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गए है बता दे कि, बीते वर्ष 26 जून 2024 की दरम्यानी रात सिरपुर नगरी की जिस जंगल की जेसीबी से खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से बेशकीमती मूर्ति निकली। साथ ही साथ गड़ा धन भी निकला था ऐसा सूत्रों का मानना है । जमीन के अंदर से निकले बेशकीमती धरोहर को चोर अपने साथ ले गए थे जबकि जिस जेसीबी ने खुदाई की गई थी,उसे वनविभाग ने जब्त कर लिया था किंतु जेसीबी कौन लाया,खुदाई किसने करवाई और राष्ट्रीय धरोहर को किसने लूटा इसे लेकर पुलिस के हाथ अब तक कुछ नहीं मिला।

नाकाम मंसूबे ने चोरों के हौसले फिर बुलंद किए

एक साल बीतने पश्चात जिस जगह में जेसीबी से खुदाई की गई थी और चोर गिरोह भाग खड़े थे फिर से उसी जगह गड़े धन की चाह ने चोरों के हौसले बुलंद कर दिए है। जिसका ताजा प्रमाण हमको देखने को मिला है ठीक उसी जगह में जहां खुदाई की गई थी वहां पर तंत्र मंत्र की पूजा संपन्न की गई है। अब इन चोरों के गिरोह को सही समय मिलने की प्रतीक्षा में टकटकी लगाए बैठे हुए है।

सूत्रों की माने तो राजनीतिक संरक्षण पाकर ही चोर गिरोह ने इस हरकत को अंजाम दिया था।

जिनका पुरजोर विरोध महासमुंद विधानसभा के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर

पूर्व विधायक ने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए थे। पूर्व विधायक श्री चंद्राकर की माने तो विश्व धरोहर के प्रतिबंधित क्षेत्र पर जेसीबी से खुदाई होना सरकार की विफलता का प्रमाण है। खुदाई के बाद पुरातन काल की मूर्तियां और अवशेषों को चोरी करके ले जाना महासमुंद जिले के लिये शर्म की बात है।

''जेसीबी जब्ती के बाद भी अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होना कहीं ना कहीं इस बात के संकेत दे रहा है कि, इस काम में संलिप्त लोगों को सत्ता पक्ष के प्रभावशाली लोगों का संरक्षण मिला हुआ है।

वनविभाग का दावा नहीं मिला खजाना

आपको बता दें कि, सिरपुर क्षेत्र में गड़ा धन खोजने के लिए खुदाई की ये पहली घटना नहीं है.पहले भी महासमुंद में कई लोगों को खजाना खोजते दबोचा गया है। वनविभाग और पुरात्तव विभाग दोनों अपनी गलतियां एक दूसरे पर थोपने का काम कर रही है। किसी को भी इस बात की चिंता नहीं है कि जिस जगह का नाम विश्व धरोहर की नगरी में शामिल है.वो आज चोरों और लुटेरों से त्रस्त है। दुख की बात तो ये है कि, जिनके जिम्मे सरकार ने सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है,वो खुद ही लापरवाह बने हैं। वहीं इस पूरे मामले में वन विभाग कार्रवाई का राग अलाप कर अपना काम पूरा करने का दावा कर रहा है। ऐसा वनविभाग का दावा है कि खुदाई के दौरान कुछ भी नहीं मिला था।

सिरपुर के जंगल में जेसीबी मशीन से खुदाई की जानकारी मिली तो वन विभाग की टीम त्वरित मौके पर पहुंची तो चोर जेसीबी छोड़ भाग निकले थे। अभी आगे की जांच जारी है.वन परिक्षेत्र के अंदर अवैध खुदाई पाए जाने पर वन विभाग अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages