ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर संभाग में किसानों को बड़ी राहत! 18 दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, 21 नवंबर से धान उपार्जन केंद्रों पर पूरी रफ्तार से शुरू होगी खरीदी - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 20, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर संभाग में किसानों को बड़ी राहत! 18 दिन बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, 21 नवंबर से धान उपार्जन केंद्रों पर पूरी रफ्तार से शुरू होगी खरीदी

रिपोर्टर मयंक गुप्ता रायपुर / महासमुंद 21 नवंबर 2025 जिले के हजारों किसानों के लिए राहत भरी खबर! जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी 18 दिन पुरानी अनिश्चितकालीन संभागीय स्तर पर संचालित हड़ताल आखिरकार बुधवार देर शाम औपचारिक रूप से समाप्त कर दी। संघ के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को लिखित पत्र सौंपते हुए घोषणा की कि, गुरुवार 21 नवंबर 2025 की सुबह से सभी समिति प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, विक्रेता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, वेयरहाउस स्टाफ और अन्य कर्मचारी अपने-अपने धान उपार्जन केंद्रों पर उपस्थित होकर पूर्ण रूप से कार्य शुरू कर देंगे।

क्या थी पूरी कहानी..?

3 नवंबर 2025 से रायपुर संभाग के पांच जिलों में शुरू हुई यह हड़ताल महासमुंद में सबसे ज्यादा असर दिखा रही थी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, वेतन विसंगति दूर करना, नियमितीकरण, पदोन्नति में आरक्षण और कार्यबहाली के दौरान हुई निलंबन-कार्रवाई वापस लेना आदि शामिल थे। हड़ताल के दौरान संघ ने सामूहिक इस्तीफे सौंपे, जेल भरो आंदोलन किया और धरना-प्रदर्शन भी किए। परिणामस्वरूप जिले के 108 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी पूरी तरह ठप हो गई थी। किसानों को बारदाने नहीं मिले, टोकन नहीं कटे, ट्रांसपोर्टर परेशान रहे और गोदामों में पहले से रखा धान भी नहीं निकल पाया। कई केंद्रों पर तो ताले लटके दिखाई दिए।

किसानों की मजबूरी बनी हड़ताल वापसी का बड़ा कारण

संघ के जिलाध्यक्ष मनहरण साहू, सचिव घनश्याम पटेल, ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष नरेश सahu और अन्य पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा, “हमारी मांगें जायज हैं और हम उनसे पीछे नहीं हटे हैं, लेकिन किसान भाइयों का नुकसान देखकर मन नहीं माना। खेतों में धान कटाई जोरों पर है, मौसम खराब होने का डर है, मजदूर खड़े हैं, कर्ज का बोझ है। हम अन्नदाता के साथ अन्याय नहीं होने दे सकते। इसलिए शासन-प्रशासन पर भरोसा जताते हुए हम हड़ताल वापस ले रहे हैं।”

प्रशासन के साथ हुई मैराथन बैठक

बुधवार शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक जिला पंचायत के सभाकक्ष में लगातार बैठक चली। इसमें अपर कलेक्टर रवि साहू ने मुख्य भूमिका निभाई। खाद्य अधिकारी अजय यादव, जिला सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक, नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा, उप पंजीयक द्वारिका नाथ, सहकारी संघ के महाप्रबंधक समेत सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रशासन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर शासन तक पहुंचाया जाएगा और हड़ताल वापसी के बाद कोई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्ति का पत्र सौंप दिया।

आज सुबह से क्या होगा..?

सभी 108 धान उपार्जन केंद्र पूरी तरह चालू हो जाएंगे टोकन कटिंग, बारदाना वितरण, तुलाई, भुगतान सब शुरू पहले से रजिस्टर्ड किसानों का धान तुरंत खरीदा जाएगा नए किसानों के लिए भी स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी गोदामों में रखे पुराने धान की भी तुरंत निकासी होगी

कलेक्टर ने की अपील

अपर कलेक्टर रवि साहू ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह किसानों के हित में लिया गया सराहनीय कदम है। प्रशासन हर स्तर पर सहयोग करेगा। किसान भाइयों से अनुरोध है कि शांति और धैर्य बनाए रखें, अब कोई दिक्कत नहीं आएगी।” इसके साथ ही महासमुंद जिले में रबी सीजन की सबसे बड़ी धान खरीदी अब बिना किसी रुकावट के पूरी रफ्तार पकड़ने को तैयार है। किसानों के चेहरों पर राहत और कर्मचारियों के मन में संतोष

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages