बसना में संपत के सर पर होगा ताज और राजा को मिलेगा पाँच साल का बनवास...!! - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 9, 2023

बसना में संपत के सर पर होगा ताज और राजा को मिलेगा पाँच साल का बनवास...!!

बसना क्षेत्र में आम जनता की है पुकार, अबकी बार राजा नहीं संपत की है सरकार 

रिपोटर मयंक गुप्ता महासमुंद / बसना विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 में भाजपा प्रत्याशी डॉ .संपत अग्रवाल वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेंद्र सिंह बहादुर चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संपत अग्रवाल लोगों से रूबरू होते हुए कहा कि, आपके क्षेत्र में आपके लोकप्रिय विधायक कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेंद्र सिंह 5 साल में एक बार भी आपके गांव में आपकी समस्याओं के समाधान हेतु कोई विचार विमर्श किए हैं। कभी आप लोग से मुखातिब होने आपकी समक्ष आपकी समस्याओं का निराकरण करने आए हैं। एक बार आप सभी जनता से विनम्र निवेदन है यदि आप मुझे अपना परिवार मानते हैं तो बसना विधानसभा क्षेत्र में एक बार सेवा का मौका हेतु आशीर्वाद प्रदान करें और मैं वादा करता हूं आप लोगों से आगामी 6 माह के भीतर आपका संपत अग्रवाल आपकी सारी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करेगा और जो विकास छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा की बात तो नहीं करता किंतु बसना विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ में नंबर वन बनाने का मेरा संकल्प है। आप सभी क्षेत्रवासियों के लिए 24 घंटे आपकी सेवा में उपलब्ध रहूंगा किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो उनका निराकरण मैं करूंगा। भाजपा प्रत्याशी डॉ अग्रवाल ने बताया कि, राजा साहब आराम करते हैं और मैं तो आपका सेवक हूं मैं हमेशा आप लोग के बीच में आते ही रहता हूं। आज के जन आशीर्वाद कार्यक्रम में ग्राम सागुनढाप, माटीदरहा, रिखादादर, छातामौहा, परसवानी,बड़ेलोरम,सिहारपुर ,फटामुडा, लारीपुर,पड़कीपाली ,जेराभरण बागार दरहा एवं धरमपुर शामिल है।

क्षेत्र के लोगों का मिल रहा है आशीर्वाद

भाजपा प्रत्याशी डॉ संपत अग्रवाल को आज अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान लोगों से मिल रहा है समर्थन लोगों कहना है कि, इस बार हम कर्जमाफी को नहीं देख रहे हैं। कर्ज माफी केवल बड़े किसानों के लिए ही फायदे की बात है और छोटे किसानों को क्या फायदा कांग्रेस सरकार केवल जनता के साथ छलावा कर रही है। इन 5 सालों में कांग्रेस सरकार ने अपनी सरकार बनने पर गंगाजल लेकर कसम खाए थे कि, पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की जाएगी। शराबबंदी तो दूर की बात है। आज तो हर गली मोहल्ले में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। इससे गांव और मोहल्ले में वारदातों की संख्या बढ़ गई है। आज गांव के छोटे-छोटे बच्चे एवं परिवार के मुखिया भी शराब के नशे में मदमस्त है इससे विकास तो दूर विनाश ही है भरपूर।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages