कांग्रेस + बीजेपी = संचालित अवैध फर्जी हॉस्पिटल....? - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 6, 2024

कांग्रेस + बीजेपी = संचालित अवैध फर्जी हॉस्पिटल....?

मामला कुरुद ब्लॉक के गिरोद में संचालित हो रही है अवैध मेडिकल क्लिनिक....!

रिपोर्टर मयंक गुप्ता धमतरी / आज के समय में शायद ही कोई ऐसा गाँव हो जहां एक या दो डॉक्टर न रहते हों, लेकिन इन डॉक्टरों में कितने असली डॉक्टर होंगे, शायद यह उनसे इलाज कराने वालों को नहीं मालूम होगा। यदि इनकी शिक्षा की बात की जाए तो इनमें से बहुत तो हाईस्कूल या इंटर ही पास होंगे किंतु कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने प्रारंभिक शिक्षा भी अर्जित नहीं की है। इसके बावजूद ग्रामीण अपना समय बचाने हेतु इसे अपना इलाज करवा रहे हैं। धमतरी जिले में नर्सिंग होम एक्ट और उच्च न्यायालय के सारे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है जिसमें जिला स्वास्थ्य और नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी सहित सारी टीम की संरक्षण और मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता । जिसके चलते अवैध क्लिनिक पैथोलॉजी लैब सहित हॉस्पिटलों का संचालन नियमों को ताक में रखकर जिले में लगातार संचालित हो रही है और अवैध कारनामा करने वाले लोगों का गोरख धंधा खूब फल फूल रहा है। एक तरफ शासन और उच्च विभाग द्वारा अवैध स्वास्थ्य संबंधी गतिविधि पर प्रतिबंध लगाने तरह-तरह की उपाय कर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं उसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी इसका पालन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे साफ जाहिर है कि, स्वास्थ्य विभाग की सह पर अवैध कारोबार का गोरखधंधा अपनी चरम सीमा पार कर चुका है। नतीजन स्वास्थ्य के अवैध कारोबारी लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ करने पर उतारू हो गए हैं।

इसी तारतम्य में विकासखंड कुरुद के क्षेत्र क्रमांक 09 की जनपद सदस्या श्रीमती नंदनी रेखराम साहू ग्राम गिरोद में नर्सिंग होम एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध अस्पताल चला रहे हैं. विगत दिनों मिडिया की टीम की पड़ताल उपरांत पाया गया कि ग्राम गिरोद में रेखराम साहू के द्वारा 5 बिस्तर अस्पताल चलाया जा रहा है. अपने आप को जनता के सेवक समझने वाले रेखराम साहू मुश्किल से इनकी शिक्षा की बात की जाए तो महज 10वी या 12वीं हो सकती है. रेखराम साहू उनकी पत्नी जनपद सदस्या कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों को इलाज किया जा रहा है उनसे पूछने पर कहा गया कि, यह क्लीनिक मैं लोगों की सेवा भावना से चला रहा हूं.

एक तरफ शासन प्रशासन द्वारा लोगों को नि:शुल्क उपचार के लिए लाखों करोड़ों रुपए की राशि खर्च कर रही है। वहीं दूसरी ओर जिले में झोलाछाप डॉक्टर हो एवं प्राइवेट हॉस्पिटल जो इलाज के नाम से लोगों को लूट रहे हैं। शासन ने लोगों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड मुहैया तो करवा दिया है। इसके बावजूद निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के अलावा अतिरिक्त चार्ज ठोककर लोगों की पीड़ा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दे कि, रेखराम साहू की पत्नी श्रीमती नंदनी साहू कुरुद ब्लॉक के क्षेत्र क्रमांक 09 में कांग्रेस पार्टी से जनपद सदस्या के रूप में चुनी गई है एवं इनके पति रेखराम साहू अपने आप को भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता समझते है. इनका कहना है कि,मेरी पत्नी कांग्रेस पार्टी की जनपद सदस्या है और मै बीजेपी का तो हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा.

अवैध काम करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही मैं त्वरित संज्ञान कार्यवाही करवाता हू.

शैलेंद्र कुमार मंडल (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला धमतरी छत्तीसगढ़.)

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages