मैं ही राजा - मैं ही मंत्री,के तर्ज पर जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू की तानाशाही बरकरार। - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 17, 2024

मैं ही राजा - मैं ही मंत्री,के तर्ज पर जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू की तानाशाही बरकरार।

 

गोलछा इलेक्ट्रॉनिक्स से क्रय की गई सामग्रियों का भुगतान किसके मत्थे चढ़ेगा..?

39 लाख की हेरा फेरी पश्चात जांच प्रतिवेदन देने में टालमटोल क्यों..?

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / महासमुंद जनपद पंचायत हमेशा सुर्खियों और विवादों से घिरा हुआ रहता है। बता दे यहां जो भी जनपद अध्यक्ष चुना जाता है। वो अपने आप को किसी देश के राजा से कम नहीं समझता है। इसीलिए शासन द्वारा प्राप्त विभिन्न योजनाओं की राशियों का खुलेआम कमीशन खोरी या आपसी बंदरबाट करने सब टूट पड़ते है। बता दे कि, कांग्रेस पार्टी से चुने जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू जबसे अध्यक्ष बने है तबसे अपनी मनमानी करने में इन्होंने पीएचडी किए हुए है ऐसा प्रतीत होता है। प्रदेश में व्याप्त वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान भी पंचायत में आवंटित करने हेतु सैनिटाइजर मास्क हेतु प्राप्त 39 लाख रुपए की गड़बड़ी कर साधुवाद का चोला धारण किए हुए। जिसकी शिकायत एक शिकायतकर्ता के द्वारा की गई है किन्तु आज पर्यंत दिवस तक जांच प्रतिवेदन की कापी देने में टालमटोल भी किया जा रहा है। जनपद अध्यक्ष श्री साहू पता नहीं कितने लोगों का बकाया नहीं दिए है और भागे-भागे फिर रहे है। जनपद पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों के बीच की लड़ाई के चलते जिला प्रशासन को घोर बेइज्जती का सामना करना पड़ रहा है। जनपद पंचायत से मामला निकलकर अब प्रभारी मंत्री के दरबार तक पहुंच चुका है। जनपद पंचायत अध्यक्ष के कक्ष के लिए 50 हजार रुपए में खरीदी गई समान का भुगतान तीन साल बाद भी नहीं होने की शिकायत गोलछा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक धरम गोलछा ने प्रभारी मंत्री महासमुंद दयाल दास बघेल से की है। मेसर्स गोलछा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आज से तीन साल पहले 2021 में मुख्य कार्यपाल अधिकारी व लेखापाल राजेश शर्मा से मेसर्स गोलछा इलेक्ट्रिकल्स पहुंच कर समान की खरीदी की थी। बावजूद आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि गोलछा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक धरम गोलछा ने यह भी शिकायत में लिखा है कि, जनपद पंचायत के अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने विष्णु धरमुड़े व अरविन्द राजपूत के हाथों पिकअप वाहन में तीन साल पुराना समान वापस गोलछा इलेक्ट्रिकल्स एक अक्टूबर को वापस भेज दिया था जिसे गोलछा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक धरम गोलछा ने लेने से इंकार कर दिया था। जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू द्वारा जो समान वापस भेज दिया गया था वह समान अब तक जनपद पंचायत वापस नहीं पहुंचा है। गोलछा इलेक्ट्रिकल्स धरम गोलछा ने जनपद पंचायत सीईओ से जवाब मांगते हुए शिकायत लिखा है कि, सीईओ के बिना अनुमति के समान जनपद पंचायत से कैसे बाहर निकला है। सूत्रों के हवाले से जनपद पंचायत से यह बात निकल कर आई है कि 19 सितम्बर 2021 को सामान खरीदी के बाद से जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बैठक में तीन बार खरीदी किए गए समान के भुगतान का प्रस्ताव किया गया था, लेकिन कुछ जनपद सदस्यों के आपत्ति के चलते भुगतान नहीं हो सका। जिस वजह से गोलछा इलेक्ट्रिकल्स के संचालक धरम गोलछा के राशि वसूलने में चप्पल घिस गए है लेकिन भुगतान नहीं हो सका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तीन साल बाद नाटकीय तरीके से जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू द्वारा समान दुकानदार को वापस भेज दिया गया, लेकिन दुकानदार ने पुराना समान वापस लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद से समान आज तक जनपद पंचायत वापस नहीं पहुंचा है और ना ही समान के गायब होने की शिकायत थाने में कराई गई है।

जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बीच की लड़ाई के चलते दुकानदार को 50 हजार रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं जनपद पंचायत को अब शर्मिंदा होना पड़ रहा है। मामले में जब जनपद पंचायत के अधिकारियों से बातचीत कर मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की गई तो अधिकारी मामले से पल्ला झाड़ते हुए मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर मामले से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages