ब्रेकिंग न्यूज़ - सूदखोर महिला के दहशत में युवक ने की आत्महत्या..? - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 15, 2024

ब्रेकिंग न्यूज़ - सूदखोर महिला के दहशत में युवक ने की आत्महत्या..?

 

हेमंत साहू की मौत कैसे हुई,आत्महत्या या हत्या...?

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद। आज सुबह शहर के वार्ड नंबर 6 के नर्सरी में एक युवक की फांसी पर लटकी हुई लाश सिटी कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान हेमंत साहू पिता प्रेम शंकर साहू 32 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के जेब में सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि, मृतक युवक हेमंत साहू सूदखोरों से बहुत परेशान था, उसे डराया धमकाया जा रहा था। बीती रात्रि कुछ सूदखोरों के गुर्गे हेमंत साहू के घर पहुंचे थे और घंटों तक उसे फोन में डराया धमकाया गया था। इसके बाद से युवक के घर से लापता बताए जा रहा है, जिसकी आज सुबह वार्ड नंबर 6 के नीलगिरी पेड़ में फांसी पर लटकी हुई लाश पाई गई है। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि, फांसी पर लटके युवक की आंखें बंद है और जुबान भी बाहर नहीं निकली है।

मृतक हेमंत साहू का घर

सूत्रों का कहना है कि, शहर के एक महिला सूदखोर द्वारा युवक के घर गुंडे भेज कर रात को डराया धमकाया गया था। शहर में इस बात की भी चर्चा जोरों से है कि, सूदखोर महिला द्वारा शहर में सट्टे का भी कारोबार किया जा रहा है। गौरतलब है कि, महासमुंद शहर में सुदखोरी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है, जिसके चलते पिछले दिनों कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। प्राप्त जानकारी अनुसार हेमंत कुमार साहू 32 वर्ष बेलसोंडा के शिवालिक पावर प्लांट में मजदूरी का काम किया करता था। मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है और मृतक का एक 5 साल का पुत्र दिव्यांश साहू और एक पुत्री 3 साल उम्र बताई जा रही है। वार्ड के निवासियों ने यह जानकारी दी है कि, हेमंत साहू के घर में कल शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक महिला सूदखोर के गुर्गे द्वारा उत्पाद किया गया था। इस बीच हेमंत साहू घर नहीं पहुंचा था, जिसे फोन लगाकर सूदखोर महिला द्वारा लगातार फोन से डराया धमकाया जा रहा था। पैसे नहीं दे सकते तो घर को बेच कर मेरा पैसा वापस करो अन्यथा बाद में जो कुछ होगा मेरी जवाबदारी नहीं ऐसा कहने लगे। हेमंत साहू की संदेहास्पद अवस्था में फांसी पर लटकी लाश की जांच सिटी कोतवाली पुलिस कर रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुये जांच में जुट चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages