पत्नि को भला बुरा बोलना, पति को करना पड़ा मौत का सामना। - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, October 7, 2024

पत्नि को भला बुरा बोलना, पति को करना पड़ा मौत का सामना।

 

आरोपियों द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु लगाई गई गुहार हुई खारिज पिथौरा पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / कहते है पति पत्नी का रिश्ता बहुत ही खास होता है। उनके बीच किसी भी बातों का पर्दा नहीं होता है। लेकिन क्या मालूम था कि, एक ही घर पर आए दो बहनों में एक के पति के सामने अपनी पत्नी और उनकी बहन के बारे में भला बुरा बोलना महंगा पड़ जायेगा। लड़की के घर वाले इतने आतुर हो गए कि, दामाद की मौत भी हो जाए कुछ फर्क नहीं पड़ना है। मीडिया से मुखातिब होते हुए पीड़ित दीपक डडसेना ने बताया कि, अपने बड़े भाई के सामने अपनी पत्नियों के बारे में सिर्फ इतना कहा कि, ये दोनो बहने जब से इस घर पर आई है तब से ये अपनी मनमानी कर रहे है। इस बात को लेकर बड़े भाई ने अपने ससुराल में ऐसी कहानी गढ़ी की मामला एक दूसरे की जान पर आ गई। बता दे कि, महासमुंद के पिथौरा थाना में दर्ज मामला 115(2),296,3,5, 351(2) के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका हुई खारिज। गौरतलब है कि, दीपक डडसेना के साथ विनोद सिन्हा, चंद्रपाल सिन्हा, धनक सिन्हा ने लहरौद हनुमान मंदिर के पास बीते दिनांक 9 सितंबर 2024 को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट पिथौरा थाने में दर्ज कराई गई थी। पिथौरा पुलिस ने दीपक डडसेना की रिपोर्ट पर विनोद सिन्हा, चंद्रपाल सिन्हा, धनक सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2),296,3,5, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। जानकारी अनुसार विनोद सिन्हा, चंद्रपाल सिन्हा, धनक सिन्हा ने माननीय सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की गुहार लगाई गई थी जिसे माननीय न्यायालय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुऐ खारिज कर दिया हैं। बहरहाल उक्त मामले में पिथौरा पुलिस को आरोपियों की तलाश हैं।

पिथौरा निवासी दीपक डड़सेना पर विगत दिनो हुऐ प्राणघातक हमला करने के बाद मुख्य आरोपी विनोद सिन्हा एवं चंद्रपाल डड़सेना, धनक सिन्हा तीनो सरकड़ा निवासी की अग्रिम जमानत याचिका आज सेशन कोर्ट के विद्वान न्यायाधीश के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया गया है। उक्त हमले में दीपक डडसेना के सर पर 12 टांके लगे थे एवं पसली की 6 हड्डियां टूट चुकी थी। जिसमे दीपक की जान मुश्किल से बच पाई थी। विनोद सिन्हा पिथौरा कलार समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के अनुज एवं छत्तीसगढ़ कलार समाज के महिला मंच अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा के देवर है एवं अन्य आरोपी पुनीत सिन्हा के भांजे है। फरार चल रहे आरोपियो में विनोद सिन्हा पूर्व में भी अनेक मामलों में संलिप्त रह चुके है।

आरोपी विनोद सिन्हा के और भी प्रकरण थाने में है दर्ज।

छत्तीसगढ़ के जिला महासमुंद विकासखण्ड पिथौरा में सबसे बड़े बहुचर्चित घोटाला करोड़ो का सरकड़ा सोसायटी में घटा जिसमे मृत व्यक्ति के नाम से परिवार के सदस्यो द्वारा फर्जी तरीके से कर्ज लिया गया था। एक अन्य बहुचर्चित मामला फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र द्वारा अपने भतीजा भतीजी को शिक्षाकर्मी की नौकरी का लाभ दिलाने का रहा। उक्त सभी मामले को लेकर कोर्ट में विचाराधीन है। माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी पिथौरा मे उक्त प्रकरण की भी पेशी थी जिसमे आरोपी के भाई बहन शिक्षाकर्मी पिथौरा न्यायालय मे अनुपस्थित रहे । दीपक के साथ हुए जानलेवा हमले मे फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। अन्यथा की स्थितियों में परिवार द्वारा न्याय पाने आंदोलन करने बाध्य रहेंगे। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है..?

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages