महान कलेक्टर विनय की विनम्रता से दिव्यांग बच्चें हुये ओत-प्रोत - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 30, 2025

महान कलेक्टर विनय की विनम्रता से दिव्यांग बच्चें हुये ओत-प्रोत

कलेक्टर ने पेश की मानवता की अद्भुत मिशाल।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पढ़ाया मानवता का पाठ। मनुष्य चाहे कितने बड़े ओहदे में क्यों न हो पर उसे अपने अंदर इंसानियत की बनाए रखनी चाहिए। ऐसा ही कारनामा आज महासमुंद कलेक्टर का देखने मिला। जहां पेड़ की छांव में घंटों तक दिव्यांग बच्चों के साथ करते रहे वार्तालाप। बता दें कि, आज दोपहर 12 बजे के आसपास भेड़-बकरियों की तरह पिकअप वाहन और इको वाहन में दिव्यांग बच्चों को भर कर एक निजी संस्था फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा बच्चों को चेकअप कराने ले जाया जा रहा था। उसी समय महासमुंद के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह रास्ते से गुजर रहे थे। तपती धूप में दिव्यांग बच्चों को पिकअप वाहन में देखकर कलेक्टर ने वाहन को रुकवाकर पूछताछ की तो पता चला कि, फॉर्चून फाऊंडेशन द्वारा तेंदुकोना में दीवान मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के कैंप में बच्चों को चेकअप कराने ले जाया जा रहा है। बच्चों की स्थिति देख कर कलेक्टर नाराज हुए हुए और फॉर्च्यूनर फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू को जमकर फटकार लगाए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने बच्चों को एक पेड़ के नीचे उतरवाया और उनके साथ बातचीत कर पानी नाश्ते की व्यवस्था की और तत्काल फॉर्चून फाऊंडेशन के संचालक निरंजन साहू को तत्काल मौके पर उपस्थित होने कहा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने लगभग एक घंटा बच्चों के साथ बातचीत करते रहे। इसी बीच फॉर्चून फाऊंडेशन के संचालक निरंजन साहू पहुंचे। जिन्हें कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाए और दिव्यांग बच्चों को सुविधा जनक वाहन में लाने ले जाने की हिदायत दिए। तपती धूप में गर्मी से परेशान बच्चे पेड़ के छांव के नीचे बैठ कर राहत महसूस किए वहीं अपने बीच कलेक्टर को पा कर दिव्यांग बच्चे खुश हुए। गौरतलब है कि, महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह आज महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक में अपने दौरे पर निकले थे। बागबाहरा ब्लॉक के सम्हर तेंदुकोना मार्ग पर फॉर्चून फाऊंडेशन के दिव्यांग बच्चों को माल वाहक वाहन में जाते देख रुके और बच्चों को वहीं एक पेड़ की छांव में उतरवाकर बच्चों सकुशल उनके गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की। बता दें कि, आज तेंदुकोना थाना क्षेत्र में दीवान मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ने एक कैंप का आयोजन किया गया था।जहां दिव्यांग बच्चों को भी बुलाया गया था। दीवान मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल जैसे कई निजी अस्पताल द्वारा इस तरह के आयोजन किए जाते हैं और वाहवाही बटोरने के लिए इस तरह के दिव्यांग बच्चों की अपने कैंप में बुलाते हैं। फॉर्चून फाऊंडेशन के संस्थापक निरंजन साहू ने बताया कि, दीवान मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में बच्चों के लिए पिकअप और इको वाहन की व्यवस्था की थी। सोचनीय है कि, जन सेवा के नाम पर इस तरह के निजी अस्पताल ऐसे कैंप का आयोजन कर ग्राहकों को अपने अस्पताल की ओर आकर्षित करते हैं और इलाज के नाम पर जनता से लाखों की फीस इलाज के नाम पर लेते हैं। आज जिस दो वाहन से दिव्यांग बच्चों को लेकर भेड़ बकरियों की तरह ले जा रहे थे उसे देखकर सहृदय कलेक्टर विनय कुमार से नहीं रहा गया और सारे कामकाज छोड़कर घंटों तक सड़क पर पेड़ की छांव के नीचे बच्चों से एक घंटे तक बातचीत करते रहे। बच्चों ने भी महासमुंद कलेक्टर को सहृदय धन्यवाद दिये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages