विश्व के महान संतो में संत रविदास की गणना की जाती है - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 28, 2025

विश्व के महान संतो में संत रविदास की गणना की जाती है

संपूर्ण प्रदेश स्तर में संत रविदास जयंती बड़े धूम धाम से मनाने की तैयारियों में जुटे सामाजिक गण

रिपोर्टर मयंक गुप्ता दुर्ग भिलाई / छत्तीसगढ़ रविदास समाज सघं दुर्ग भिलाई की बैठक सुपेला इंडियन कॉफी हाऊस में रखी गई थी। बैठक में संत रविदास समाज के पदाधिकारी और सामाजिक गण शामिल हुए। उक्त बैठक में आगामी फरवरी माह में संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की जयंती पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों ने बारी बारी से अपने विचार रखे। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के रविदास समाज के लोग इस वर्ष एक जुट होकर संत शिरोमणि बाबा रविदास जी की जयंती मनाई जायेगी । गौरतलब है कि, संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश में रविदास समाज के अनुयायियों की संख्या लगभग 16,17 लाख के करीब है। अलग अलग सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में एक जुटता की कमी सामाजिक जनों द्वारा महसूस की जा रही थी। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती ही एक ऐसा अवसर है कि, जहां सभी उपस्थित हो सकते हैं। चूंकि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में अलग अलग जिलों और ब्लाकों में बाबा रविदास जी की जयंती का आयोजन किया जाता है। जयंती तो मनाई जाती है पर समाज के एक विशाल समूह को एक दूसरे से मेल जोल का अवसर नहीं मिल पाता है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक राय होकर यह निर्णय लिया है कि, इस वर्ष दुर्ग भिलाई में बाबा रविदास जी की जयंती का आयोजन किया जाएगा जिसमें पूरे प्रदेश भर से रविदास समाज के अनुयायि उपस्थित रहेंगे। बैठक में जयंती पर उपस्थित होने वाले लोगों के लिए भोजन सहित आम भंडारा का आयोजन भी किया जाना तय किया गया है। बैठक में उपस्थित संत रविदास समाज के अनुयायियों ने बताया कि गुरु रविदास जी की जयंती माघ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह गुरु रविदास की याद में मनाया जाना है, संत शिरोमणि बाबा रविदास जी का जन्म 1450 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। वे कवि-संत, सुधारवादी और आध्यात्मिक व्यक्ति बन गए गुरु रविदास का जन्म स्थान मंदिर में - आद-धर्मियों, रामदासिया सिखों, रविदास जी के अनुयायियों ने रविदासिया धर्म के अनुयायियों के लिए तीर्थयात्रा या आध्यात्मिक मुख्यालय का प्रमुख स्थान, त्योहार मनाने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं।

बैठक में प्रकाश महोबिया, महंगी राम निराला , दीपक भोंडेकर , बालाराम कोलते , कैलाश महोबिया, जाकेश तिलनते, दीनानाथ प्रसाद, दसाराम , मंजू तिलन्ते, कमल ,रमेश चोधरी,विजय माला पुरे, जगदेव काटले, धनेरद कुमार, शिव चरण तिलन्ते, रविंद्र, लक्की विजेवार, मंगेश कुमार, अनिल मराठे, कोमल प्रसाद, डॉ पी एम भारती, धरम दास कानोजे,देशू लाल दिनेश चोरे, अरुण महोबिया, राम भवन राय, अशोक प्रसाद प्रकाश चौधरी, दुर्गेश चौधरी, लाल चौधरी, अशोक कुमार, संतोष बघेल, राहुल बुंदेला, राजेश, विजय, रामकुमार बघेल, राजा मांगेरे, प्रहलाद महोबिया, बबलू मांगोरे, आनंद तिलन्ते,गणेश अहिरवार, मुकेश लुधियाना, सतीश कुमार, रामु महोबिया, अशोक कुमार,,नेतृपाल, गोविन्द कानोजे, दीपक शर्मा दीनानाथ प्रसाद संतोष महोबिया, रवि सेक्टर 7,मनीष कुमार, संजय पचधारे, सागर कुमार पचधारे,पुरषोत्तम मांगोर, एंव समस्त सैकड़ों सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages