भाजपा कांग्रेस को निर्दलीय बरहा ने दी शिकस्त - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 15, 2025

भाजपा कांग्रेस को निर्दलीय बरहा ने दी शिकस्त

तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बरहा ने रचा इतिहास

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिले के तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को एक तरफा हराते हुए 1719 रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर ली है। हम आपको बता दें कि, तुमगांव नगर पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू को भाजपा और कांग्रेस पार्टी के नेता कमजोर आंक रही थी, वहीं जनता के बीच बलराम साहू के सरल और मिलनसार स्वभाव ने दिल जीत लिया। राजनीति में ना कोई खास चुनाव का अनुभव नहीं होने के बाद भी जनता के बीच अपनी छवि बनाई और महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकाय में तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय जीत हासिल कर ली हैं। जीत के बाद तुमगांव नगर पंचायत की जनता ने अपने नए अध्यक्ष की जगह जगह स्वागत कर गले से लगाया है। खास कर युवाओं और महिलाओं में खुशी और उत्साह का वातावरण देखा गया है।

बाइट_बलराम कांत साहू नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव

https://youtu.be/UXAeE4DdqM0?si=Ne4ATvm-1BQD6H

महासमुंद से मयंक गुप्ता की खास रिपोर्ट

नगर पंचायत तुमगांव में निर्दलीय प्रत्याशी बलराम कांत साहू उर्फ बरहा ने दी बीजेपी और कांग्रेस को मात

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages