आखिरकार प्रणाम महासमुंद के रूप में निखिल कांत को मिला जनता का आशीर्वाद - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, February 15, 2025

आखिरकार प्रणाम महासमुंद के रूप में निखिल कांत को मिला जनता का आशीर्वाद

नपाध्यक्ष युवा चेहरा निखिल कांत साहू के साथ अब होगा महासमुंद का विकास

नगरीय निकाय चुनाव में बेटे ने लिया बाप का बदला।

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिले के निकाय चुनाव में आज कांटे की टक्कर के बीच जीत और हार के फैसले के बाद जिले के 6 नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद और बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है वहीं बसना, सरायपाली और पिथौरा में बीजेपी का कब्जा रहा है वहीं तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू ने कांग्रेस और भाजपा को पटकनी देते हुए जीत हासिल की है। हम आपको बता दें कि, महासमुंद जिले के महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत से टक्कर चल रही थी। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए बड़ा प्रतिष्ठा का चुनाव रहा क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार द्वारा डॉक्टर विमल चोपड़ा दो बार के अध्यक्ष और एक बार के विधायक रह चुके हैं। जिन्हें महासमुंद के युवा नेता निखिलकांत साहू ने 3546 लगभग मतों से हरा कर एक बड़ी जीत हासिल कर निखिलकांत साहू ने अपने पिता मनोजकांत साहू का बदला डॉक्टर विमल चोपड़ा से ले लिया है। हम आपको बता दें कि, सन 2000 के महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से डॉक्टर विमल चोपड़ा मैदान में थे और कांग्रेस से मनोज कांत साहू मैदान में थे। जिन्हें लगभग एक हजार वोट से भाजपा से अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोजकांत साहू को हरा दिया था। महासमुंद नगर पालिका परिषद के 30 वार्डों में 17 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों का कब्जा जमाया है।

बाइट_निखिलकांत साहू नव निर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद

https://youtu.be/SZI_i7Zhmbw?si=-U70v6V4KABxeV

महासमुंद से मयंक गुप्ता की खास रिपोर्ट

महासमुंद की जनता ने निखिल कांत को नपाध्यक्ष के रूप दिया आशीर्वाद

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages