नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न ईवीएम में कैद हुआ, प्रत्याशियों का भाग्य - Bebaak Bayan

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 11, 2025

नगरीय निकाय चुनाव सम्पन्न ईवीएम में कैद हुआ, प्रत्याशियों का भाग्य

 

फैसला उम्मीदवारों की मेहनत और भाग्य का 15 को

जिले के सभी नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

शाम 5 बजे तक अंतिम मतदान 70.48 प्रतिशत रहा

रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में आज शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह से ही जिले के मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला मुख्यालय महासमुंद के नगरीय निकाय क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला, जहां लोग सुबह 08ः00 बजे से लेकर शाम 05ः00 बजे तक अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान में भाग लिया। इसके साथ ही जिले के अन्य मतदान केंद्रों पर भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया। इस चुनाव में युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, जिससे मतदाता निश्चिंत होकर मतदान कर सके। जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल मतदान प्रतिशत 70.48 है। इनमें नगरपालिका परिषद महासमुंद में 66.69 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें 68.11 प्रतिशत पुरूष एवं 65.45 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने मत का प्रयोग किया। इसी तरह बागबाहरा नगर पालिका परिषद में 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 75.11 प्रतिशत पुरूष, 74.9 प्रतिशत महिला एवं 75 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाताओ ंने मतदान कर अपनी सहभागिता निभाई। सरायपाली नगर पालिका परिषद में 71.18 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 70.54 प्रतिशत पुरूष एवं 71.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह नगर पंचायत तुमगांव में 81.85 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 82.38 प्रतिशत पुरूष एवं 81.34 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल है। नगर पंचात पिथौरा में 80.29 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें पुरूष मतदाता 80.73 प्रतिशत एवं 79.88 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया एवं बसना में 64.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 67.89 प्रतिशत पुरूष एवं 61.3 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages