ओडिशा-यूपी ड्रग रूट पर महासमुंद पुलिस की धमाकेदार पकड़..!
रिपोर्टर मयंक गुप्ता महासमुंद / ऐंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बसना पुलिस ने मिलकर नशे के सौदागरों को करारा झटका दिया है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही 60 किलोग्राम गांजे की विशाल खेप को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। आयशर ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे इस माल की कीमत 12 लाख रुपये है, जबकि ट्रक और मोबाइल समेत कुल 22 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। दोनों आरोपी – सद्दाम हुसैन (34) और कियामुद्दीन (26) – उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुख्यात तस्कर निकले, जो लंबे समय से इस रूट पर सक्रिय थे।मुखबिर की गुप्त सूचना से चला ऑपरेशन, जिले की सीमाओं पर कसा घेरा
10 नवंबर 2025 को थाना बसना को खुफिया सूचना मिली कि ओडिशा से गांजे का बड़ा जखीरा आयशर ट्रक (UP 72 BT 3907) में लोड होकर पदमपुर → बसना → महासमुंद → उत्तर प्रदेश के रास्ते जा रहा है। तुरंत ऐक्शन में आई पुलिस ने जिले के सभी एंट्री पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी। पलसापाली बैरियर पर जैसे ही यह ट्रक दिखा, ऐंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने बिजली की तेजी से घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया।ट्रक की तलाशी में खुला राज – तालपत्री के नीचे छिपे थे 3 बोरे गांजा
वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में अपना नाम बताया: सद्दाम हुसैन, पिता रिजवान हुसैन, उम्र 34 वर्ष, पंडरीजबर, थाना कंधई, प्रतापगढ़ (उ.प्र.) कियामुद्दीन, पिता कमरूद्दीन, उम्र 26 वर्ष, ताला, थाना कंधई, प्रतापगढ़ (उ.प्र.) ट्रक की गहन तलाशी में तालपत्री के नीचे छिपे 3 बोरे बरामद हुए।इन्हें खोलते ही 60 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाला गांजा बाहर आया। मौके पर ही तौल और पैकेजिंग की जांच की गई।
No comments:
Post a Comment